फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increase in MLAs

विधायकों में बढ़ी रार, तूल पकड़ रहा मामला

Thu, 16 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Increase in MLAs
ज्ञानपुर। करीब छह महीने से जिले के दो विधायकों के बीच चल रही तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही है। राजकीय गेस्ट हाउस में हुए विवाद के बाद मामला बढ़ गया है। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने भदोही विधायक के खिलाफ नौ सूत्री शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को भेजकर संज्ञान में लेने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में ज्ञानपुर विधायक ने कहा कि ब्लॉक परिसर सुरियावां में हरे पेड़ों के काटने में भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत उनके परिवार के कई सदस्यों पर मुकदमा दर्ज है। बसपा सरकार में चौगना गांव में कृष्णानंद तिवारी की जमीन गलत तरीके से रजिस्ट्री करा ली गई और वहां स्कूल बनवा लिया गया। इस मामले में कोर्ट में मामला चल रहा है। पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। त्वरित आर्थिक विकास के पांच करोड़ के टेंडर में धांधली की गई। साथ ही चुनाव में उनसे पैसे लिए गए। वापस करने की बजाए बेवजह की शिकायतें मेरे खिलाफ की जा रही हैं। उनके परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ बेवजह टिप्पणी करते हैं। वहीं भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि ज्ञानपुर विधायक की ओर से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। दूसरों को पैसा देने की बजाए वह तहसील में डेढ़ करोड़ की बकाएदारी को जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed