फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Income Tax Department raided two carpet companies in bhadohi officials kept digging many hours

Bhadohi: कई बड़े कालीन व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, कई घंटे तक कागजात खंगालते रहे अधिकारी

Wed, 18 Jan 2023 11:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Jan 2023 11:35 PM IST
सार

आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को भदोही जिले के कई बड़े कालीन व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान आयकर अधिकारी दो से तीन घंटे तक कालीन व्यवसायियों के कागजात खंगालते रहे। 

विज्ञापन
Income Tax Department raided two carpet companies in bhadohi officials kept digging many hours
आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को भदोही जिले के कई बड़े कालीन व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कालीन कारोबारियों की लाखों की कर चोरी पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं एक कारोबारी के बड़े भाई को आयकर अधिकारियों ने दिल्ली से पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार तक उसके जिले में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। विभाग की कार्रवाई से कालीन कारोबारियों से हड़कंप की स्थिति रही।  आयकर की टीम ने बुधवार को गोपीगंज के पूरे गुलाब स्थित एक कालीन कंपनी पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने कंपनी का गेट अंदर से बंद करा दिया और बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद लगभग डेढ़-दो घंटे तक तलाशी ली और कागजात खंगालते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार कार्रवाई के दौरान आयकर टीम ने बाहर बैठी महिला कांस्टेबल को भी अंदर बुलाया और कंपनी के महिला सदस्यों की तलाशी ली गई।  इसके बाद आयकर की टीम भदोही के ख्वाजीपुर रोड स्थित एक कालीन कारोबारी के यहां पहुंची। वहां भी कई घंटे तक कार्रवाई जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान टीम ने दोनों कारोबारियों के कागजी अभिलेख के अलावा सीडी व  पेन ड्राइव में कंप्यूटर डाटा जब्त कर लिया। इसके अलावा घर की छानबीन की। दोनों कारोबारियों के यहां लाखों की कर चोरी की संभावना जताई जा रही है। आयकर विभाग के एक अधिकारी के अनुसार पूछताछ के लिए एक कारोबारी के बड़े भाई को दिल्ली से बुलाया गया है। टीम लगातार उसके संपर्क में है। बृहस्पतिवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed