फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Incluyendo dos de la corte oficial salario

अधिकारी समेत दो का काटा वेतन

Tue, 17 May 2016 01:25 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 17 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Incluyendo dos de la corte oficial salario
अस्पताल
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सोनकर ने सोमवार को भदोही के सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र और नई बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक  निरीक्षण किया।  सीएचसी में पिछले पांच दिन से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सक डॉ. एसके तिवारी और पीएचसी में तीन दिन से अनुपस्थित स्वीपर का वेतन काटने का  निर्देश दिया। उधर, सीएमओ के अस्पतालों में धमकने से  हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


सीएमओ ने डॉ.सोनकर ने बताया कि सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र भदोही में चिकित्साधिकारी डॉ.एसके तिवारी रंजिस्टर में  पिछले पांच दिन से उपस्थित नहीं थे। उन्होंने इसके बारे में किसी को सूचना नहीं दी। इसे उनका पांच दिन का वेतन काटा गया है, जबकि नई बाजार स्थित नगरीय  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वीपर पिछले तीन दिन से उपस्थित नहीं था।  उसके बारे में जानकारी भी संतोषजनक नहीं मिल सकी। इससे स्वीपर का भी तीन  दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ ने विभागीय दस्तावेज का निरीक्षण करने के बाद परिसर का भी मुआयना किया। इस दौरान परिसर में गंदगी देख वह भड़क उठे और अस्पताल प्रशासकों को फटकार लगाई। कहा देशभर में स्वच्छता अभियान चरम पर है और अस्पतालों में गंदगी। उन्होंने कहा हर हाल में अस्पताल को साफ सुथरा रखा जाए। कहा कि इसके बाद यदि सुधार नहीं हुआ तो अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उधर, सीएमओ के अचानक आ धमकने से स्टाफ की धुकधुकी बनी रही। निरीक्षण तक वह कार्रवाई के भय  से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed