{"_id":"687be9fd2d5abbf3d7019647","slug":"in-july-there-was-67-mm-more-rain-than-last-year-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-129132-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जुलाई में बीते साल की तुलना में 67 एमएम अधिक हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जुलाई में बीते साल की तुलना में 67 एमएम अधिक हुई बारिश
विज्ञापन
ज्ञानपुर। इस साल जुलाई में जमकर बारिश हो रही है। जून में भले ही औसत बारिश से 40 फीसदी से कम 70 एमएम ही हो सकी, लेकिन सावन के बाद से ही बारिश का असर बना हुआ है। झूमकर हो रही बारिश का असर है कि इस साल बीते साल की तुलना में 67 एमएम अधिक बारिश हुई, जबकि अभी 11 दिन शेष हैं। बीते साल जुलाई में 136 एमएम बारिश हुई थी। इस साल 19 जुलाई तक 203 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।
जिले में इस साल मानसून अच्छे संकेत दिखा रहा है। जून में भले ही तेज धूप और कम बारिश से किसानों के चेहरों पर मायूसी थी, लेकिन जुलाई में जमकर हो रही बारिश से किसानों के रेहरे खिल गए हैं। जिले के 85 फीसदी किसानों के रोपाई कार्य पूरे हो चुके हैं। जिले में जून में समय से मानसून की एंट्री हुई थी। मानसून का समय से आना किसानों के लिए हितकारी साबित हुआ है। जून में 108 और जुलाई में 283 मिमी औसत बारिश होनी चाहिए, लेकिन इस साल जून में केवल 70 मिमी ही बारिश हुई है, जो बीते साल की अपेक्षा 25 एमएम अधिक है। वहीं जुलाई की औसत बारिश 283 एमएम के तुलना में अब तक 203.1 एमएम बारिश हो चुकी है। इस माह में अभी भी 11 दिन बाकी है। ऐसे में किसान अच्छी बारिश होने की उम्मीद लगाए हैं। जिससे फसलें बेहतर हो सके।
कोट
जिले में इस साल मानसून ने करीब दो सप्ताह पहले ही जून में दस्तक दी थी। इसके कारण जून में औसत 40 फीसदी कम बारिश हुई। जुलाई में अभी तक अच्छी बरसात हुई है, जो बीते साल की तुलना में 67 एमएम अधिक है। आगामी दिनों में मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
सर्वेश बरनवाल, मौसम विशेषज्ञ,कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट:
किस माह में कितनी बारिश
साल - माह - औसत - बारिश
2024 - जून - 108 - 58
2025- जुलाई - 283 - 203.1 (अब तक)
नोट-बारिश का आंकड़ा एमएम में।