{"_id":"674713350537f83897098186","slug":"in-bhadohi-the-health-of-a-young-man-deteriorated-after-a-quack-injected-him-he-died-mourning-at-home-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में नीम हकीम के इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी युवक की तबियत : हुई मौत, घर पर मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में नीम हकीम के इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी युवक की तबियत : हुई मौत, घर पर मातम
Wed, 27 Nov 2024 06:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 27 Nov 2024 06:10 PM IST
सार
नीम हकीम का चक्कर खतरनाक है। ये हम इसलिए कह रहे हैं कि गोपीगंज कोतवाली निवासी युवक की लापरवाही उसकी मौत का कारण बन गई। बता दें कि दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद युवक खुद चलकर ड्रेसिंग कराने गया था वहां मौजूद नीम हकीम ने उसे इंजेक्शन लगाया तब उसकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
मौत के बाद मातम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के दल्लूपुर निवासी एक युवक की नीम हकीम द्वारा इंजेक्शन लगाते ही तबियत बिगड़ गयी। घराबए नीम-हकीम ने उसे अपनी बाइक पर लेकर सीएचसी पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह युवक के शव को बाइक से ही लेकर उसके घर पहुंचा। जहां परिजनों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के आने से पहले नीम हकीम अपनी बाइक छोड़ वहीं फरार हो गया। कोतवाली के दल्लूपुर निवासी विंध्यवासिनी गौंड (45) की तीन दिनों पूर्व बाइक से गिरने के बाद पैर में मामूली चोट लगी थी। जिसका ड्रेसिंग कराने के लिए बुधवार की दोपहर युवक अकेले ही केडवरिया स्थित एक नीम हकीम के यहां पहुंचा।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक के चोट दिखाने पर नीम हकीम ने उसे एक सुई लगा दी। जिससे युवक की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। युवक की तबियत बिगड़ती देख घबराया नीम हकीम उसे अपनी बाइक पर बैठा कर गोपीगंज सीएचसी पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहीं से नीम हकीम ने युवक के परिजनों को सूचना देते हुए बताया कि विंध्यवासिनी को मिर्गी का दौरा पड़ा है। जिसे सुनने के बाद पत्नी रीता और अन्य परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां वह मृत पड़ा था। परिजन नीम हकीम की मदद से शव को गांव लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दे दी। इस बीच नीम हकीम मौका देख फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह व चौकी प्रभारी दिनेश कुमार समेत पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और परिजनों का बयान लिया। परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक को दो पुत्र दो पुत्री हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन