{"_id":"6787ef99ce5a9e743f095711","slug":"in-a-thrilling-match-khaira-defeated-modh-by-17-runs-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121294-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रोमांचक मुकाबले में खैरा ने मोढ़ को 17 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रोमांचक मुकाबले में खैरा ने मोढ़ को 17 रन से हराया
विज्ञापन
सीतामढ़ी। क्षेत्र के कुड़ी ईटहरा में चल रहे स्व. पियारी देवी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। मोढ़ और खैरा की टीम के बीच हुए मुकाबले में खैरा की टीम ने जीत हासिल की। टॉस जीतकर मोढ़ ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी खैरा मिर्जापुर की पूरी टीम 129 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए मोढ़ के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। बाद के ओवरों में खैरा मिर्जापुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार वापसी की और मोढ़ को 18 ओवर में ही 112 रनों पर ही रोक दिया। इस तरह खैरा की टीम ने मोढ़ को 17 रनों से हराकर फाइनल पर कब्जा जमाया।
आयोजक सुनील पाण्डेय ने बताया कि प्रथम विजेता खैरा मिर्जापुर को 51 हजार और ट्राफी दी गयी। वहीं उपविजेता मोढ की टीम को 31 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। मैन ऑफ द मैच खैरा के हिमांशु और मैन ऑफ द सीरीज मोढ़ के टाइगर को मिला।