{"_id":"6aad92f8eb5e4d2be407a52e","slug":"improve-progress-of-development-works-or-else-action-will-be-taken-dm-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-148804-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की प्रगति में सुधार लाएं वरना होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की प्रगति में सुधार लाएं वरना होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में सुधार के लिए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
इस दौरान फैमिली आईडी और निर्माण कार्यों की प्रगति ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में निर्माण कार्यों, पूर्वांचल विकास निधि, निर्माणाधीन सड़कों, सेतु निर्माण, क्रिटिकल गैप निधि, उद्यान, कृषि, मत्स्य आदि विभागों की प्रगति जानी गई।
विज्ञापन
फैमिली आईडी कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रगति ठीक न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी बीडीओ फैमिली आईडी बनाने में तेजी लाने की हिदायत दी।
सेतु निर्माण एवं नई सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रगति में सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी। आगाह किया कि निर्धारित समय में प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को केवल पात्र लाभार्थियों को ही योजनाओं का लाभ देने की हिदायत दी।
पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु समाप्त होने के के बाद गोशालाओं का नियमित निरीक्षण करें। आगाह किया कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीडीओ सपना अवस्थी, जिला अर्थ संख्या अधिकारी अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन संदीप सरोज आदि मौजूद रहे।