{"_id":"65e4b9bf74a07811e20be8e0","slug":"illegal-liquor-worth-rs-65-lakh-recovered-two-smugglers-arrested-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-109506-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 65 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 65 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
औराई। औराई पुलिस और स्वाट टीम ने कोठरा फ्लाईओवर के पास से 10 पहिया ट्रक में लदी 775 पेटी अवैध शराब बरामद की। इसकी कीमत 65 लाख आंकी गई है। वाहन समेत एक करोड़ पांच लाख की बरामदगी की गई। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जबकि ट्रक का मालिक भागने में सफल रहा।
औराई कोतवाली परिसर में रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने के लिए टीमें लगाई गई हैं। रविवार की सुबह कोठरा फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान स्वाट और औराई पुलिस ने एक ट्रक को रोककर तलाशी ली। उसमें बड़े पैमाने पर अवैध अंग्रेजी शराब व तस्करी में लिप्त गिरोह के दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। शराब पेटी के ऊपर नीचे और बगल जूट की बोरियां भी रखी गई थी। औराई पुलिस ने बताया कि 775 पेटी में 6957 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मौजूद था। जिसकी अनुमानित कीमत 65 लाख रुपए बताई जा रही है। ट्रक को मिलाकर एक करोड़ पांच लाख की बरामदगी की गई है।
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि हम लोग वाहन मालिक की गाड़ी उनके बताए गए स्थान पर पहुंचा देते हैं। पंजाब से अंग्रेजी शराब लादकर बिहार में महंगे दामों में बेची जाती है। आरोपियों में हरियाणा के पानीपत ग्राम बबैल निवासी संदीप और संदीप कुमार शामिल हैं। वाहन स्वामी विजय निवासी सवनिया सधौरा जिला सोनीपत की पुलिस तलाश कर रही है। एसपी ने टीम को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की।