फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If you stay on the right path, the next generation will follow

Bhadohi News: आप सही रास्ते पर रहोगे तो आने वाली पीढ़ी अनुसरण करेगी

Mon, 26 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
If you stay on the right path, the next generation will follow
भदोही। नगर के रजपुरा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को निरंकारी बाल संत समागम का आयोजन हुआ। प्रयागराज से पधारीं निरंकारी प्रचारिका शोभा पदयान ने बच्चों को निरंकार प्रभु और सत्संग से जुड़े रहने की सीख देते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया। कहा कि आप सही रास्ते पर रहोगे तो आपके पीछे आने वाली पीढ़ी आपका अनुसरण करेगी। इस मौके पर बच्चों ने अपने गीतों और कविताएं और जन, कविताएं और लघु नाटक के साथ प्रेरक विचार व्यक्त कर निरंकार-प्रभु और सत्संग से जुड़े रहने की सीख दी।
विज्ञापन

प्रचारिका ने कहा कि निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज बच्चों और युवाओं को श्रेष्ठ संस्कार दे रही हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी न केवल अपने परिवार का बल्कि अपने देश का भी नाम रोशन करें। बच्चे ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर आध्यात्म अपनाएं। सफल होने के लिए अपने माता-पिता और बड़ों का चरणस्पर्श कर सम्मान करें। बताया घर-परिवार में प्रेम, सत्कार हो यही व्यवहारिक सीख निरंकारी मिशन दे रहा है। समागम में युवाओं को आध्यात्म के माध्यम से आधुनिक टेक्नोलॉजी का सदुपयोग करने और बुरी आदतों से दूर रहने के टिप्स दिए गए। बाल समागम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को आध्यात्म की ओर प्रेरित करना था। उन्होंने कहा कि बच्चों को सत्संग में जीने का सलीका बताया जाता है। सत्संग ही सारे दुखों की काट है। कहा कि आज युवा शक्ति को नियंत्रित करके इसे नेक कार्यों में लगाया जा सकता है, अन्यथा ये शक्ति गलत राह की ओर अग्रसर हो जाएगी। बच्चों को सही मार्गदर्शन और सही संस्कार देना आज से ही शुरू किया जाना चाहिए। संयोजक राजेश कुमार और बाल संगत प्रभारी अनीता ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन कार्तिक और आस्था जी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed