फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If you are not in power, give a promise, if you are in power, show it by working.

सत्ता में नहीं हैं तो वचन दें, सत्ता में हैं तो काम कर दिखाएं

Sun, 05 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
If you are not in power, give a promise, if you are in power, show it by working.
औराई ब्लाक के औरंगाबाद में बोलते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.प्रवीण तोगड? - फोटो : BHADOHI
औराई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का शनिवार को ब्लॉक के औरंगाबाद में आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और जय श्रीराम, हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। मंदिर निर्माण पर कहा कि सत्ता में नहीं हैं तो वचन देना चाहिए, सत्ता में हैं तो काम करके दिखाना चाहिए। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि वह हिंदुओं के सुख-दुख में हर वक्त साथ देंगे। कहा कि हिंदुओं के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है। इसमें अपनी सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए फोन कर सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। यह व्यवस्था हर जनपद में है और कुछ स्थानों पर यह व्यवस्था जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होने बीएचयू के डॉक्टरों का आह्वान किया कि वह एक एक मरीज नि:शुल्क देखें जिससे गरीबों का भी उद्धार हो सके। कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार है तो काशी, मथुरा का अध्यादेश लेकर मंदिर बनाना शुरू करें तो चुनाव में फायदा मिलेगा। उनका इशारा भाजपा सरकार पर था। इस मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद, क्षेत्रीय मंत्री धनंजय सिंह के साथ ही गोपाल जी श्रीवास्तव, तरुण शुक्ला, नरेंद्र शास्त्री, उमेश सिंह, संजय दुबे सहित बजरंगदल के कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed