फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   I will eat half a loaf of bread and go to school to study...

Bhadohi News: आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे...

Sun, 05 Apr 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
I will eat half a loaf of bread and go to school to study...
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक के डुहिया दानीपट्टी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली स्कूल से शुरू होकर कई बस्तियों में होते हुए पुनः स्कूल पर जाकर संपन्न हुई। रैली के दौरान बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, पढ़ी लिखी नारी, घर की उजियारी, शिक्षा की अलख जागाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे आदि नारे लगाए। इस दौरान अध्यापकों ने अभिभावकों से मिलकर बच्चों का नामांकन कराने और बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य गौरव चौबे, बृजेंद्र सिंह, अवधेश शुक्ला और विजय शंकर यादव मौजूद रहे। सुरियावां नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। बीआरसी से शुरू रैली गल्ला मंडी, त्रिमुहानी चौक आदि स्थानों पर गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार मिश्र, इंद्रमणि, कुसुम देवी, दीपक कश्यप, शिक्षामित्र रानी मालवीय आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed