फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Husband murdered orchestra dancer on suspicion of illicit affair in bhadohi

हत्या का खुलासा: अवैध संबंध के शक में पति ने की थी आर्केस्ट्रा डांसर की हत्या, चार्जर की केबल से घोंटा था गला

Thu, 16 Jul 2026 09:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 16 Jul 2026 09:01 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही पुलिस ने आर्केस्ट्रा डांसर की हत्या का खुलासा कर दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आर्केस्ट्रा डांसर को उसके पति ने ही अवैध संबंध के शक में मार डाला था। 

विज्ञापन
Husband murdered orchestra dancer on suspicion of illicit affair in bhadohi
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi News: भदोही जिले के सुरियावां कोतवाली के वीरमपुर में आर्केस्ट्रा डांसर आरती की हत्या उसके ही पति रत्नेश कुमार निवासी हंडिया, प्रयागराज ने की थी। आरोपी ने मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की थी। इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए मोबाइल को फ्लाइट मोड में डालने के बाद लेकर फरार हो गया। पुलिस की पूछताछ में उसने पत्नी को गैर मर्द से अवैध संबंध के शक में हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने मतेथू तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि दोनों पति पत्नी संजय नगर बाजार दशवतपुर में बाबूराम बिंद के मकान में किराए पर रहते थे। आरती और रत्नेश का विवाह करीब पांच वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जान देकर चुकाई वफादारी की कीमत: घर में सोता रहा परिवार, जहरीले सांप से लड़ती रही 'काजल', सुबह थम गई सांसें
विज्ञापन
विज्ञापन


रत्नेश ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी के अन्य पुरुषों से अवैध संबंधों के शक और घरेलू विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। 13 जुलाई को उसने मोबाइल चार्जर के सफेल केबल से पत्नी की गला दबाकर हत्या की इसके बाद वह मोबाइल उड़ान मोड पर लगाकर स्कार्पियो से फरार हो गया था। उसने रास्ते में मोबाइल तोड़कर हाईवे पर फेंक दिया था। पुलिस ने रत्नेश की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त केबल बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed