फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Modh-Sarpataha road to be widened using Central Road Fund

Bhadohi News: केंद्रीय सड़क निधि से चौड़ा होगा मोढ़-सरपतहां मार्ग

Sat, 24 Oct 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Modh-Sarpataha road to be widened using Central Road Fund
जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल मोढ़-सरपतहां सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए करीब 15 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है। केंद्रीय सड़क निधि से बनने वाली इस सड़क के प्रस्ताव को अभी स्वीकृति का इंतजार है। चौड़ीकरण के बाद सड़क की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर से बढ़कर साढ़े पांच मीटर हो जाएगी। इससे आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब ढाई हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), जिला पंचायत, नगर निकाय और मंडी समिति अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों की देखरेख करते हैं। सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव के कारण कई मार्गों पर जाम की समस्या होती है।
विज्ञापन

पिछले साल स्वीकृत गोपीगंज-मिर्जापुर, भदोही-ज्ञानपुर और दुर्गागंज-कठौता मार्गों का भी चौड़ीकरण किया जा रहा है। अब मोढ़-सरपतहां मार्ग को भी इस योजना में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। करीब 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सड़क चौड़ी होने से इससे जुड़े 50 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलने के साथ जिला मुख्यालय से मोढ़ तक आवागमन आसान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्जन
मोढ़-सरपतहां मार्ग के चौड़ीकरण की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी गई है। केंद्रीय सड़क निधि से इसका निर्माण कराया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। — संदीप सरोज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article