फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Husband killed, wife and son injured in two bike collision

Bhadohi News: दो बाइक की टक्कर में पति की मौत, पत्नी और बेटा घायल

Wed, 28 Jun 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Husband killed, wife and son injured in two bike collision
औराई। कोतवाली क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास मंगलवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी व बेटे को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस दौरान बाइक सवारों को बचाने में दो चार पहिया वाहन डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

औराई कोतवाली क्षेत्र के कटका पड़ाव पर रविवार की दोपहर मिर्जापुर जिले के चुनार मंगरहां बसंतपुर निवासी जगंतू लाल (55) अपनी पत्नी मंजू देवी (53) और बेटा अजय (25) के साथ ज्ञानपुर न्यायालय गए हुए थे। जहां उनके बेटे और बहू के बीच तलाक का मामला चल रहा है। न्यायालय में सुनवाई पूरी होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। कटका पड़ाव के पास वाराणसी की तरफ से आ रहा गोपीगंज निवासी राहुल की बाइक में उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी औराई लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जगंतू लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी मंजू देवी 53 साल की हालत नाजुक होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। बेटे का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है। वहीं दूसरे बाइक पर सवार राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जगंतू लाल के लड़के अजय की शादी 4 वर्ष पूर्व गोपीगंज निवासी लाल बहादुर की लड़की निशा के साथ हुई थी। 15 दिन तक ससुराल रहने के बाद वह मायके चली गई और फिर ससुराल नहीं लौटी । मामला न्यायालय में पहुंचा जहां चार वर्ष से मामला चल रहा था। मंगलवार को फैसले के दिन जगंतूलाल अपनी पत्नी बेटे और परिवार के साथ ज्ञानपुर न्यायालय पहुंचे। जहां फैसले के बाद वह बाइक से पत्नी और बेटे को बैठा कर घर लौट रहे थे। जगंतू लाल की चार लड़की और दो लड़के हैं। जिसमें अभी एक लड़की और एक लड़के की शादी हुई है। वे ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। घायल बेटा अजय पेंटिंग का काम करता है। कोतवाली पुलिस जगंतूलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed