फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Houses and trees fell in the storm

आंधी-पानी में गिरे घर और पेड़

Fri, 21 Aug 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Houses and trees fell in the storm
महजूदा गांव में रिहायशी कच्चे घर पर गिरा पेड़। - फोटो : BHADOHI
खमरिया/पाली। बृहस्पतिवार की रात आंधी-पानी ने नुकसान पहुंचाया। रिहायशी घर गिर गए और कई पेड़ गिर गए। रास्तों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। तेज हवा के कारण जिले के कई इलाकों में रात भर बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात में तेज हवाओं के साथ छिटपुट स्थानों पर बारिश ने कहर ढहाया। जलनिकासी रास्तों की साफ-सफाई न होने से जलजमाव से स्थिति नारकीय हो गई। मोढ़ के महजूदा बाजार निवासी रामचंद्र वेनवंशी का रिहायशी घर पर पेड़ गिर जाने से गृहस्थी का काफी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। इसी तरह खमरिया नगर के वार्ड नंबर नौ पीपरतर कैथान निवासी चंद्रप्रकाश गोंड का घर गिर जाने से पूरा परिवार आसमान के नीचे आ गया। रात होने के कारण परिवारीजन सामानों को इधर-उधर हटाने में लगे रहे, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। बताया कि वह 2016 से पीएम आवास का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। पीड़ितों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्थलीय निरीक्षण कराकर रहने के लिए घर और सामानों के क्षतिपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed