{"_id":"6491fa8c9988ff533600bfa4","slug":"hot-sun-and-humidity-people-are-helpless-to-hide-in-the-house-bhadohi-news-c-20-1-260568-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तीखी धूप और उमस, लोग घर में दुबकने को बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तीखी धूप और उमस, लोग घर में दुबकने को बेबस
विज्ञापन
तीखी धूप और उमस की मार से लोग बीमार हो जा रहे है। दस दिन से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की सेहत प्रभावित कर दी है।चिलचिलाती धूप और तेज तापलहर के कारण घरों में रहने को बेबस है। इधर, चार दिन तक लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। हालांकि मंगलवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला रहा, लेकिन अस्पतालों मरीजों की कतार सोमवार की अपेक्षा लंबी दिखी।
महाराजा चेतसिंह जिला अस्ताल की ओपीडी में दिनभर मरीजों की आवाजाही लगी रही। ज्यादातर मरीज डायरिया, उल्टी-दस्त, अपच आदि मौसमी समस्याओं को आ रहे थे। जिले में बीते चार दिनों से मौसम में ज्यादा तल्ख है। चिलचिलाती धूप और लू की चाल से लोगों के पांव थम गए है। नतीजतन दोपहर में शहर से लेकर गांव तक की सड़कों पर सन्नाटा पसरा जा रहा है।
जिले में ज्ञानुपर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, नईबाजार, घोसिया और खमरिया के साथ ही वहिदानगर, सीतामढ़ी, ऊंज, कौलापुर, जंगीगंज, औराई, महराजगंज, दुर्गागंज, मोढ़, अभोली, चौरी, सर्रोई आदि इलाके की सड़कें दोपहर में तवे की तप जा रही हैं। राहगीर झुलस जा रहे है। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता अधिकतम 65 फीसदी तक रही। उन्होंने चार दिन बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई। जिला अस्पताल के डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल में अधिकत्तर लोग मौसमी बीमारी उल्टी, दस्त और डायरिया आदि की शिकायत लेकर आ रहे है। मरीजों की जांच के बाद दवाईयां दी जा रही हैं। उन्होंने गर्मी में सतर्कता बरतने की सलाह दिया है। कहा कि हर व्यक्ति को दिनभर में पांच से छह लीटर पानी पीना चाहिए। तरल पदार्थो के सेवन से शरीर पर गर्मी का असर कम होगा।