फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Honorarium for the collection of amino performance

मानदेय के लिए संग्रह अमीनों का प्रदर्शन

Mon, 02 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, ज्ञानपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, ज्ञानपुर, अमर उजाला Updated Mon, 02 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Honorarium for the collection of amino performance
सामयिक संग्रह अमीन एवं अनुसेवकों ने मानदेय न मिलने और काम को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ज्ञानपुर विधायक और जिलाधिकारी को पत्रक देकर मानदेय दिलाने की मांग की। अमीनों ने अधिकारियों पर उदासीनता बरतने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

 
सामयिक संग्रह अमीन संघ के विद्याधर चौबे ने कलेक्ट्रेट के जिम्मेदार लोगों पर आरोप लगाया कि उन्हें कई महीने से काम नहीं मिल रहा है। पूर्व में किए गए कार्यों का अब तक मानदेय नहीं मिला है। जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। पूर्व में कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। काम नहीं मिलने से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अमीनों ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा और जिलाधिकारी को पत्रक देकर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। चेतावनी दी कि अविलंब सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए बड़ पैमाने पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार पांडेय, घनश्याम यादव, रामलाल, श्याम सुंदर बिंद, राजेश दूबे, दिनेशपति तिवारी, शिवशंकर, संतोष कुमार, विनय कुमार पाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed