फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health workers will be vaccinated in the first phase

पहले फेज में स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

Wed, 16 Dec 2020 04:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Health workers will be vaccinated in the first phase
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए तैयार टीका पहले फेज में स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय और निजी अस्पतालों के कुल 5276 स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित कर उनका डाटा शासन को भेज दिया गया है। वैक्सीन रखने के लिए सीएमओ कार्यालय में एक कक्ष आवंटित होने के साथ ही दो फ्रीज आ चुके हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। जिले में भी अब तक 2150 के करीब संक्रमित मिल चुके हैं। सीडीओ, एडिशनल सीएमओ समेत 20 से अधिक की जान जा चुकी है। वैक्सीन आने से पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 25 राजकीय अस्पतालों से कुल 4194 स्वास्थ्य कर्मियों और115 निजी अस्पतालों के 1078 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा शासन को भेजा जा चुका है। जिन्हें पहले फेज में टीका लगेगा। बताया कि वैक्सीन का सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के लिए को-विन (कोरोना वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क) प्लेटफार्म भी तैयार किया जा रहा है। इस प्लेटफार्म की मदद से वैक्सीन के पूरे कोल्ड चैन के तापमान पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। वैक्सीन रखने के लिए दो फ्रीज लखनऊ से आ चुके हैं। चार चरणों में टीका लगाया जाएगा। इसमें पहले स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे चरण में पुलिस और सरकारी कर्मचारी, तीसरे में 50 वर्ष आयु से ऊपर के लोग और चौथे चरण में डायबीटिज, ह्दय, कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग शामिल हैं। बताया कि जिले के सभी 18 लाख लोगों को वैक्सीन दिए जाने की तैयारी की जा रही है। शासन स्तर से इसकी प्रतिदिन समीक्षा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed