फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health workers got corona vaccine

स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कोरोना का टीका

Thu, 04 Feb 2021 08:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Health workers got corona vaccine
ज्ञानपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में बृहस्पतिवार को पांच केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगी। चिह्नित 921 में 683 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। 238 स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचे। वैक्सीनेशन केंद्रों पर सरकारी एवं निजी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण कराने पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। पहली बार तीन केंद्रों पर 208 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। उसके बाद 22 और 28 और 29 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। बृहस्पतिवार को जिले के पांच केंद्रों पर वैक्सीनेशन शुरू हुआ। सुबह नौ बजे के बाद केंद्र प्रभारियों की देखरेख में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी, चिकित्सक आदि को वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई। दोपहर चार बजे तक 921 में 683 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लग गई। लालानगर संवाददाता के अनुसार, गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को 62लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि सक्रिय टीमों ने पूरी प्रक्रिया के तहत टीकाकरण किया। इसी तरह सुरियावां सीएचसी में प्रभारी डॉ. आरबी पाठक, औराई सीएचसी में डॉ. अशफाक, डीघ में डॉ. गुलाब यादव की देखरेख में वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 921 को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें 683 को लगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी औराई, सीएचसी भदोही, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय, ज्ञानपुर जिला अस्पताल में टीकाकरण होगा। इसके लिए 896 स्वास्थ्यकर्मियों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed