फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Heads of 51 TB free Gram Panchayats will be rewarded

Bhadohi News: टीबी मुक्त 51 ग्राम पंचायतों के प्रधान होंगे पुरस्कृत

Mon, 30 Sep 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Heads of 51 TB free Gram Panchayats will be rewarded
जिले की 51 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। इन गांव में टीबी के मरीज नहीं मिले हैं। यहां के ग्राम प्रधानों को अब पुरस्कृत किया जाएगा। दो अक्तूबर गांधी जयंती के दिन समारोह में डीएम विशाल सिंह सम्मानित करेंगे। उन्हें कांस्य की मूर्ति और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सरकार गंभीर है। 2025 तक इस अभियान को सफल बनाने के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक लगा हुआ है। साल 2023 में जिले की 51 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गईं। दूसरे गांव को भी मिशन में शामिल करने के लिए जांच और दवाएं दी जा रही हैं। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि पंचायतों को टीबी मुक्त की घोषणा से पहले कई मानकों की जांच की गई।
विज्ञापन

डीटीओ डाॅ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि टीबी मुक्त हो चुके 51 गांव के ग्राम प्रधानों को दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें गांधी जी की कास्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देक्कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही टीबी मुक्त होने की घोषणा की जाएगी। सरकार का ध्येय है कि देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाना है। बताया कि जिले में 546 ग्राम पंचायतें हैं, इनमें से 51 गांव टीबी मुक्त कर ली गई हैं। अन्य गांव को भी टीबी मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गांव हो चुके हैं टीबी मुक्त
अलुआ, अमवा माफी, चकमसूद, दिवानपुर, ईटवा, झौवा, केयरमऊ, नटवां, चिंतामणिपुर, नवलपुर, रामचंदरपुर, परऊपुर, मऊ रामशाला, भिखमपुर, सरायरुद्धीय, वीरभ्रदपट्टी, हरीपुर, डुहिया, क्षत्रियपुर, बलभद्रपुर, कंचनुपर, ताल सुपौला, खरगपुर, कीर्तिपुर, सनाथपुर, सेरवा, सोनहार, टीकापुर, दारिबपुर, मांगापुट्टी, मदनपुर, बिछिया, बनकट खास, प्रयागदासपुर, आनापुर, धारा विशंबर पट्टी, खेमापुर, राजमाला, दरवासी, खुडी खुर्द, तुलसी पट्टी, भावापुर, ऊंज मुगरहा, सारीपुर उमरपुर, रमईपुर, रायपुर, पुरेभान, कंतिरापुर, जीयांपुर, चक सहाव, अईनाछ आदि गांव टीबी मुक्ति घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed