फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   He behaved indecently with a woman for not giving ghee: Case filed

घी न देने पर महिला से की अश्लील हरकत : केस दर्ज

Tue, 17 Dec 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
He behaved indecently with a woman for not giving ghee: Case filed
सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के एक बाजार में महिला के साथ छेड़खानी और उसके साथ मारपीट करने और अश्लील इशारे करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। सुरियावां के एक बाजार में एक महिला डेयरी की दुकान चलाती है। उसने पुलिस को की गई शिकायत में आरोप लगाया कि शैलेंद्र कुमार उपाध्याय नामक व्यक्ति उसकी दुकान पर दो किलोग्राम घी खरीदने आया था। उसने स्टॉक खत्म होने के कारण उसे घी नहीं दिया। जिससे वह गुस्सा हो गया।
आरोप लगाया कि उसने दुकान में घुसकर उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की व अश्लील इशारे भी किए। इस मामले की कोतवाली में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसपी से शिकायत दर्ज कराई गई। मामला 24 नवंबर का था।
विज्ञापन

एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायान के निर्देश पर बीते 14 दिसंबर को आरोपी शैलेन्द्र समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed