फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Have to pass exam for ARP

Bhadohi News: एआरपी के लिए पास करनी होगी परीक्षा, आए 50 आवेदन

Tue, 18 Mar 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Have to pass exam for ARP
ज्ञानपुर। नौनिहालों के शिक्षा की गुणवत्ता परखने वाले एआरपी का पुर्नगठन होगा। एकेडिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का चयन इस बार परीक्षा के माध्यम से होगा।
विज्ञापन

22 मार्च को होने वाली परीक्षा की तैयारी में विभाग जुट गया है। आवेदकों को 60 अंक की लिखित परीक्षा, 30 अंक की माइक्रो टीचिंग और शिक्षण प्रदर्शन के साथ ही 10 अंक का साक्षात्कार देना होगा। आवेदकों के सभी परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने पर ही चयन होगा।
परिषदीय विद्यालयों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करने एवं अन्य अकादमिक क्रियाकलापों के उद्देश्य से प्रत्येक विकास खंड में छह एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अर्थात एआरपी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसमें से पांच एआरपी का चयन होता है, जबकि एक डायट मेंटर पदेन एआरपी के रूप में कार्य करते हैं। जिले में पांच विषयों के लिए 33 पदोें के लिए आवेदन मांगा गया था। इसमें गणित के लिए 12, विज्ञान के लिए 15, सामान्य अध्ययन पर 11, हिंदी में पांच और अंग्रेजी के लिए सात आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से 22 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा ली जाएगी। डीसी प्रशिक्षण वैभव सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद शिक्षण प्रक्रिया के मूल्यांकन के लिए कमेटी के समक्ष शिक्षण कार्य करना होगा।
जिसका मूल्यांकन भी किया जाएगा। अंत में साक्षात्कार से गुजरना होगा। तीनों चरण के मूल्यांकन के आधार पर वरीयता सूची बनाते हुए एआरपी का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed