{"_id":"1df909d6f68d66e9bec82c6cd6f700d2","slug":"harsh-winter-killing-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड से तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड से तीन की मौत
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Thu, 25 Dec 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पखवारे भर से पड़ रही ठंड दिन ब दिन जानलेवा होती जा रही है। बुधवार को ठंड की चपेट में आने से सफाईकर्मी अभ्यर्थी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
कोहरे के चलते मंगलवार की रात से बुधवार को दिन में 10 बजे तक दस मीटर दूर से लोग एक दूसरे को नहीं देख पाए। ठंड के चलते अब तक दर्जन भर से अधिक लोग काल कवलित हो चुके हैं।
जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते जिले में ठंड के तेवर दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। कोहरे और गलन से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम ढलते ही कोहरे की चादर एक बार फिर छाने लगा। करीब सात बजे तक कोहरा इतना अधिक छा गया कि पांच से सात मीटर दूर भी लोग नहीं दिखाई दिए।
सड़कों पर दुपहिया, चार पहिया वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। कड़ाके की पड़ रही ठंड से कठारी निवासी सफाई कर्मी अभ्यर्थी शिव बहादुर (35)की मौत हो गई।
बताया जाता है कि मंगलवार को वह कलेक्ट्रेट पर सफाई करने के बाद घर लौटा। घर आने के बाद अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हुआ। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ऊंज संवाददाता के अनुसार, कड़ाके की पड़ रही ठंड से कुरमैचा गांव निवासी मुंशीलाल बिंद (50) की मौत हो गई। बताया जाता है कि बुधवार को सुबह शौच कर लौटने पर उनके पेट में दर्द शुरू हुआ।
परिवार वाले अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसके पूर्व मौत हो गई। इसी तरह बुधवार सुबह सीकी चौरा निवासी जवाहर लाल बिंद (58)की ठंड लगने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि वह गेहूं की सिंचाई करने के लिए भोर में खेत में गए थे। वहां से लौटने के बाद अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गई। किसी अनहोनी को लेकर परिवार के लोग अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान जवाहर लाल की मौत हो गई।