{"_id":"690e427dca9bbbf57a029277","slug":"hard-work-and-dedication-are-necessary-to-build-a-career-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-134308-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कॅरिअर निर्माण के लिए मेहनत और समर्पण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कॅरिअर निर्माण के लिए मेहनत और समर्पण जरूरी
विज्ञापन
अभोली ब्लॉक के राजकीय बालिका हाईस्कूल सदौपुर में शुक्रवार को पंख कार्यक्रम के तहत कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को बेहतर कॅरिअर की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने कहा कि कॅरिअर निर्माण के लिए निरंतर मेहनत और समर्पण आवश्यक है।
उन्होंने कहा,आज यदि आप आठ घंटे मेहनत नहीं करेंगे, तो कल आपको बारह घंटे मजदूरी करनी पड़ सकती है। मजदूरी का अर्थ है मजे से दूरी। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट के बाद विद्यार्थी एक ऐसे चौराहे पर खड़े होते हैं, जहां से कई रास्ते निकलते हैं, लेकिन सही दिशा चुनने के लिए मार्गदर्शन जरूरी है।
यही उद्देश्य इस प्रदर्शनी का है, जो छात्राओं को उनके भविष्य के लिए सही दिशा दिखाने में मदद करेगा। विशिष्ट अतिथि विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने कहा कि सपने उन्हीं के साकार होते हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। बेचन अली ने मेडिकल क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं और तैयारी के बारे में विस्तार से बताया। संध्या गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों पर प्रकाश डाला। इस दौरान पोस्टर प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य इंद्रमणि मिश्रा, आरती देवी, अलका श्रीवास्तव मौजूद रहीं।