फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Har Har Mahadev's cheers will resonate in the pagodas today

शिवालयों में आज गूंजेंगे हर हर महादेव के जयकारे

Mon, 25 Jul 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev's cheers will resonate in the pagodas today
अभोली के मिश्राईनपुर गांव से जलाभिषेक के लिए रवाना होते कांवरिया। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार को कालीन नगरी के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। भक्त भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक करेंगे। सुबह से शाम तक जगह-जगह जलाभिषेक, रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को भीड़ अधिक होती है इस लिए मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

गोपीगंज के बाबा बड़े शिव धाम और तिलेश्वर महादेव मंदिर, बाबा सेमराधनाथ धाम, बाबा हरिहरनाथ धाम ज्ञानपुर शिव मंदिर अति प्राचीन काली मंदिर में सावन में भक्त काफी संख्या में पहुंचते हैं। यहां सुबह से ही पूजन-अर्चन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगते हैं। वहीं दूसरी ओर दुर्गागंज, ऊंज, भदोही, सुरियावां, गोपीगंज, मोढ़ आदि क्षेत्रों से कांवरियों का एक टोली कांवड़ लेकर निकली। सावन के दूसरे सोमवार को देखते ही मंदिरों में पूजा-अर्चना को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे केसरियां मय है। मार्ग पर कांवरियों की टोली रविवार की देर शाम तक नजर आई। 24 घंटे उनकी सुरक्षा के लिए जगह जगह पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि पूजा करने का शुभ मुहूर्त पूरे दिन है। किसी भी समय पूजा-अर्चना की जा सकती है। रविवार शाम को शिव मंदिर की साफ-सफाई लोगों ने की। सावन में सिर्फ एक लोटा जलाभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह से निकली कांवरियों की टोली
दुर्गागंज/सुरियावां। बोल बम, बोल बम का नारा लगाते हुए रविवार को दुर्गागंज के मिश्राइनपुर से कांवरिया संघ के नेतृत्व में कांवर यात्रा निकली। जो बाजार से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। संघ का नेतृत्व प्रदीप कुमार पाल किया। उन्होंने कांवरियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। वहीं दूसरी ओर सुरियावां क्षेत्र के ग्राम मनापुर और ग्राम भीमसेन पुर के दर्जनभर से अधिक कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। सुल्तानगंज से जल भर कर बाबा बैजनाथ धाम जाएंगे। कांवरियों की विदाई कद्दूू शिव शंकर, बाबू शर्मा, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार बिंद, दारा बिंद, अजय कुमार बिंद, विकास कुमार, इंद्रजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बड़े शिव धाम पर कांवरियों के लिए भंडारा
गोपीगंज। नगर स्थित बाबा बड़े शिव धाम पर कांवरियों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया है। समिति के सचिव रामकृष्ण उर्फ खट्टू ने बताया समिति की तरफ से मंदिर पर पहुंचने वाले समस्त कांवरियों के लिए नि:शुल्क भंडारे का आयोजन किया गया। ऊंज क्षेत्र में कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर डीघ ब्लाक संचालन समिति के सदस्य मनोज मिश्रा, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान मनोज ओझा, कृष्ण मुरारी कन्नौजिया, संतोष सरोज, विनीत सिंह, दशरथ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed