फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Half of the population took full responsibility, participation in Parliament was less

Bhadohi News: आधी आबादी ने निभायी पूरी जिम्मेदारी, संसद में कम रही हिस्सेदारी

Sun, 12 May 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Half of the population took full responsibility, participation in Parliament was less
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा में महिला सांसदों की भागीदारी कम रही है। मतदान में महिलाएं लगभग बराबर की भागीदारी निभाती हैं। पुरुष और महिलाओं के बीच वोटिंग प्रतिशत का फासला केवल तीन से चार फीसदी तक रहता है। अब तक केवल एक महिला सांसद फूलन देवी बन पाईं। सपा चार बार ने महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। देश में होने वाले हर चुनावों में आधी आबादी की भागीदारी बात उठती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। संसद में महिलाओं को 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित तो की जा चुकी है, लेकिन टिकट देने के मामले में भी पार्टियां उनके पति की प्रतिष्ठा को देखकर चुनाव करती हैं। भदोही लोकसभा में भी महिलाओं की भागीदारी कुछ खास नहीं रही है। इस सीट से अब तक केवल एक महिला सांसद फूलन देवी चुनी जा सकी है। उन्होंने 1996 और 1999 के दो चुनाव जीते हैं। दूसरी तरफ चुनाव में महिला वोटरों की भागीदारी को देखे तो पुरूषों के तुलना में वे कहीं भी कम नहीं है। 2009 के चुनाव में 43 फीसदी वोटिंग हुई। जिसमें पोलिंग हुए वोट में 52 फीसदी भागीदारी पुरूषों की रही। वहीं 48 फीसदी महिलाओं की हिस्सेदारी रही। इसी तरह 2014 के चुनाव में भदोही लोकसभा में 53.5 फीसदी वोटिंग हुई। जिसमें 46.27 फीसदी महिला और 53.72 फीसदी पुरूष वोटरों ने भागीदारी निभायी। वहीं बात करें 2019 के चुनाव की तो इस चुनाव में कुल 55.6 फीसदी वोटिंग हुई। जिसमें महिलाओं की 47.22 फीसदी और पुरूषों की 52.77 फीसदी हिस्सेदारी रही। इस तरह देखा जाए तो आधी आबादी हर चुनाव में दमदारी से भागीदारी निभाती है, लेकिन बात जब संसदीय भागीदारी की आती है तो उसके हाथ खाली होते हैं। भदोही लोकसभा सीट से महिला उम्मीदवारों में फूलन देवी और सीमा मिश्रा सपा की प्रत्याशी रह चुकी हैं। वहीं 1999 के चुनाव में सुनीता और मधुबनी निर्दलीय प्रत्याशी उतरी थीं। दोनों की जमानत जब्त हो गई थी। 1998 में लड़ी सुनीता को केवल 495 वोट मिले थे।
विज्ञापन

भदोही लोकसभा में विधानसभावार महिला वोटर की संख्या
भदोही-208072

ज्ञानपुर-188966

औराई-182697

प्रतापपुर-188172

हंडिया-184129
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed