{"_id":"5e03a9f98ebc3e87f62f67c9","slug":"half-marathon-bhadohi-news-vns5017002134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन:प्रयागराज के भाईराम ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन:प्रयागराज के भाईराम ने लहराया परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहिदानगर। 16 वीं बाबा सेमराधनाथ अखिल भारतीय मैराथन प्रतियोगिता और दो दिवसीय महोत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। प्रयागराज के भाईराम ने 36 मिनट में 12 किमी की दौड़ पूरी कर हाफ मैराथन पर कब्जा कर लिया।
कोइरौना बाजार से सुबह साढ़े नौ बजे मुख्य अतिथि राजन मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। प्रयागराज के भाईराम ने 36 मिनट में 12 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल कर लिया। दूसरे स्थान अनिल सिंह प्रयागराज और तीसरे स्थान पर रहे मिर्जापुर निवासी गणेश बिंद रहे। चौथे स्थान पर कुलदीप सिंह सुरियावां, पांचवें स्थान पर अमरजीत निषाद मिर्जापुर रहे। विजेता समेत अन्य धावकों को समापनकर्ता पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने पुरस्कृत किया। हाफ मैराथन में कुल 106 धावकों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। सेमराधनाथ धाम परिसर में प्रतियोगिता का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस मौके पर पूर्व सांसद पं.गोरखनाथ पांडेय, आयोजक करुणा शंकर पांडेय, अभिषेक पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सुशीला पांडेय, संतोष पांडेय, राकेश दुबे, अजय उपाध्याय, श्यामधर मिश्र, वकील दुबे, रामबली सिंह, जटाशंकर मिश्र, वकील मिश्र, ताड़केश्वरनाथ, बृजेश तिवारी, ओपी मिश्रा समेत छात्र-छात्राएं, सभ्रांतजन उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से कोइरौना पुलिस तैनात रही।