फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gymnasium will be built at a cost of two crores

Bhadohi News: दो करोड़ की लागत से बनेगी व्यायामशाला

Mon, 15 Jan 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gymnasium will be built at a cost of two crores
भदोही। भदोही नगर में व्यायामशाला, खेल मैदान और पार्क की इच्छा पूरी हो जाएगी। जिलाधिकारी गौरांग राठी की सक्रियता से अभयनपुर में दो करोड़ की लागत से व्यायामशाला का निर्माण होगा। इसके लिए आठ बीघा जमीन अधिग्रहित की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने गत दिनों व्यायामशाला का नक्शा बनावाकर जिलाधिकारी को भेजा था। उसे मंजूरी मिल गई है। जून तक व्यायामशाला तैयार करने की योजना है। नगर पालिका होने के बाद भी भदोही एवं आसपास क्षेत्र में न कोई पार्क है और न व्यायामशाला नहीं है। बीडा की प्रमुख कालोनियां नगर पालिका को सौंपने के बाद जमुनीपुर और रजपूरा कालोनी के पार्क नगर पालिका क्षेत्र में आ जाएंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने व्यायामशाला बनाने के लिए दो माह पूर्व नगर पालिका ने अभयनपुर में आठ बीघा भूमि चिन्हित कर उसका नक्शा बनाने के लिए भेजा था।अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला ने बताया कि लोगों को यहां पार्क, जिम, इनडोर गेम्स, पैदल पथ, बैठने को बेंच आदि के अलावा पास ही खेल मैदान भी विकसित करने की योजना है। इसका नक्शा बनकर आ गया था। जिलाधिकारी ने उसे मंजूरी दे दी है। एक व्यायामशाला निर्माण के बाद बीडा की कालोनियां मिलते ही उनके पार्कों को भी सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन



पार्क का नक्शा बनकर प्राप्त हुआ है। जिसमे आवश्यक फेरबदल करने के निर्देश के साथ वापस भेज दिया गया है। शीघ्र ही नक्शे को अंतिम रूप देकर उसके निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। आशा है कि इसी वर्ष जून तक व्यायामशाला बनकर तैयार हो जाए। गौरांग राठी, डीएम भदोही

खेत में से गुजरती बिजली की लाइन जिसका तार टूटकर गिरा

खेत में से गुजरती बिजली की लाइन जिसका तार टूटकर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article