फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gyanpur distribution section has the highest number of faults, power was cut 22 times in 24 hours

Bhadohi News: कानून व्यवस्था के अनुपालन में भदोही को पूर्वांचल में दूसरा स्थान

Tue, 27 May 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gyanpur distribution section has the highest number of faults, power was cut 22 times in 24 hours
ज्ञानपुर। कानून व्यवस्था के अनुपालन में भदोही पूर्वांचल में दूसरे नंबर पर है। मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर अप्रैल महीने की रैकिंग भदोही को 10 में 6.51 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। यूपी में भदोही को 15वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

वहीं, पूर्वांचल में भदोही से पहले सोनभद्र की सातवीं रैंक है। इसके अलावा मिर्जापुर 37वें रैंक के साथ मंडल में तीसरे स्थान पर है। सीएम डैश बोर्ड पर 45 बिंदुओं पर मॉनीटरिंग होती है। जिसमें वांछितों पर कार्रवाई के साथ डायल 112 की रिस्पांट टाइमिंग, अपराधियों की गिरफ्तारी, घटनाओं के खुलासे और अपराधियों को सजा दिलाने जैसे बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले की आबादी करीब 20 लाख के आसपास है। कानून व्यवस्था के अनुपालन के तीन सर्किल और दस थाने बनाए गए हैं। राजस्व के विवादों को छोड़ दिया जाए तो लॉ एंड ऑर्डर के अन्य क्षेत्रों में जिले की पुलिसिंग बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम डैश बोर्ड में अप्रैल माह की जारी रैकिंग में भदोही को आल ओवर यूपी 15वीं रैंक मिली। जिसमें भदोही को 10 में 7.51 फीसदी अंक मिला है। पूर्वांचल में सोनभद्र 7.78 फीसदी अंक के साथ सातवीं रैंक पाकर पहले स्थान पर है।

विंध्याचल मंडल में मिर्जापुर 37वें रैंक पर है। पूर्वांचल के अन्य जिलों की रैकिंग पर नजर डाले तो वाराणसी 21वें, गाजीपुर 31वें, चंदौली 39वें, जौनपुर 43वें, बलिया 53वें, आजमगढ़ 62वें और मऊ 69वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed