बाहुबली विधायक की चेतावनी: आगरा जेल में बंद विजय मिश्र करेंगे आमरण अनशन, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
बाहुबली विधायक विजय मिश्र ने स्ट्रीट लाइट और सोलर वाटर पंप में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने विधायक निधि के काम का टेंडर न होने पर नाराजगी जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जेल में बंद भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। हाई मास्ट सोलर लाइट और सोलर वाटर पंप में सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। रोक न लगने पर एक नवंबर से जेल में ही आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी पर आए विधायक ने अपने प्रतिनिधि राजितराम यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। जिसमें आरोप लगाया कि उन्होंने अपने विधायक निधि से जनहित में अच्छी क्वालिटी के सोलर वाटर पंप के दो लाख 96 हजार रुपये और हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट की कीमत एक लाख 53 हजार तय की थी। अब कराए जा रहे टेंडर में वाटर पंप पांच लाख 60 हजार और स्ट्रीट लाइट की कीमत चार लाख 60 हजार निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें- बीएचयू में बना डिजास्टर वार्ड: आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत मिलेगा पूरी सुविधाओं के साथ इलाज, बड़ी घटनाओं से निपटने को तैयार
सरकारी धन की लूट का लगाया आरोप
विधायक ने आरोप लगाया कि करीब दो गुने से भी अधिक कीमत रखकर सरकारी धन की लूट की जा रही है। कमीशन के चक्कर में करोड़ों की योजना का ऑनलाइन टेंडर कराने की बजाए 10-10 लाख के टुकड़े में ऑफलाइन टेंडर हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि डीघ ब्लॉक में भी नियम विरुद्ध काम कराया जा रहा है।
धांधली की जांच की मांग कर रहे विधायक
कई महीने पूर्व ही पत्र लिखने के बाद भी अब तक उनके विधायक निधि से होने वाले कार्यों का टेंडर नहीं हो रहा है। जिससे उनके विधानसभा की जनता को फायदा नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि धांधली की जांच और उनका टेंडर यदि नहीं किया गया तो वह एक नवंबर से जेल में ही आमरण अनशन करेंगे।