फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ???????? ????? gyaanapur renjar sahit sipaahiyon ka odiyo vaayaral

Bhadohi News: ज्ञानपुर रेंजर सहित सिपाहियों का ऑडियो वायरल

Tue, 17 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
???????? ????? gyaanapur renjar sahit sipaahiyon ka odiyo vaayaral
ज्ञानपुर। सोशल मीडिया पर सोमवार को ज्ञानपुर रेंजर और कई सिपाहियों का ऑडियो वायरल हुआ। इसमें आरा संचालक से लेनदेन की बात कही जा रही है। इसमें पुलिस महकमे के एक आला अधिकारी के नाम पर भी पैसे की मांग की गई है। पर्यावरण और जीव संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने में वन विभाग की भूमिका अहम होती है, लेकिन क्षेत्रीय सिपाहियों और वन रक्षकों की कार्यप्रणाली हमेशा सवालों में घिरी रहती है। इसका कारण हरे पेड़ों की कटाई से लेकर अवैध आरा मशीन का संचालन है। करीब सप्ताह भर पूर्व हिंछनपुर गांव में आरा संचालक और वन विभाग के सिपाहियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। अब उसी मामले में सोमवार को ज्ञानपुर रेंजर सहित छह सिपाहियों का ऑडियो वायरल हुआ। इसमें आरा मशीन संचालन और बंद करने को लेकर तमाम बातें की जा रही है। कुछ सिपाहियों ने तो पुलिस महकमे के एक अधिकारी के नाम पर पैसे की की मांग की। प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्या ने कहा कि ऑडियो उनके पास भी पहुंचा है। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed