फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   GRP will form the new barracks for 14 lakhs

14 लाख रुपये से जीआरपी के लिए बनेगी नई बैरक

Wed, 10 Aug 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 10 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी (रेल) श्रीराम पाल ने मंगलवार को भदोही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक रह कर यहां 14 लाख की लाहत से बनने वाले जीआरपी बैरक की भूमि का भी अवलोकन किया और कहा कि शीघ्र ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इस दौरान मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डीआईजी (रेल) दोपहर लगभग 1 बजे सड़क मार्ग से भदोही स्टेशन पंहुचे। पहले उन्होंने जीआरपी के जवानो के लिए बैरक निर्माण के लिए चयनित भूमि का जायजा लिया। इसके साथ ही वर्तमान जीआरपी भवन का भी अवलोकन किया। जीआरपी के लोगों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उनके रहने के लिए प्रीफैब्रिकेटेड हब (बैरेक) निर्माण शुरु हो जाएगा। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बताया कि बैरक के अलावा उससे जुड़े दो शौचालय,दो स्नानगृह भी निर्मित होगा जिससे जीआरपी को सहूलियत हो जाएगी। इस दौरान डीआईजी ने प्लेटफार्म का निरीक्षण करने के साथ ही स्टेशन के पूर्वी छोर पर बैरक निर्माण के लिए भूमि का अवलोकन किया।
विज्ञापन

जाने से पूर्व डीआईजी रेल ने मातहतों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कर्मियों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोश भरा और कहा कि छोटी छोटी बातें आगे चल कर बड़ी हो जाती है। इसलिए किसी भी छोटी घटना को भी नजरअंदाज न करें। जानकारी हो कि गत माह बैरक निर्माण के लिए भूमि निर्धारित करने के लिए एसपी जीआरपी भदोही स्टेशन आए थे। उसी क्रम में डीआईजी रेल ने भी आज चयनित भूमि का निरीक्षण किया। उनके साथ निर्माण निगम के एई भी थे जिन्होंने बताया कि बैरक निर्माण पर 14 लाख की लागत आएगी। इस दौरान चौकी इंचार्ज अभिमान सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed