फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ground worship of tubewells

पालिकाध्यक्ष ने किया 30 हार्स पावर नलकूप का भूमि पूजन

Wed, 30 Oct 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ground worship of tubewells
गोपीगंज। नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लादास गुप्ता ने बुधवार को सभासद अनूप जायसवाल की पहल पर छह लाख की लागत से लगने वाले 30 हार्सपावर के नए नलकूप की स्थापना के लिए कोतवाली परिसर में भूमिपूजन किया। सीएनडीएस की ओर से बोरिंग कार्य शुरु होने से मोहल्लावासियों को पेयजल समस्या दूर होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

दो दशक पूर्व कोतवाली परिसर में लगे उक्त नलकूप से आधा दर्जन वार्डों में पेयजल की सुविधा दी गई है। गत दिनों कम पानी देने के साथ-साथ बालू और मिट्टीयुक्त पानी की सप्लाई घरों में होने ल गी। इससे नाराज होकर लोगों ने पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए विरोध-प्रदर्शन भी किया। इधर बीच संपन्न हुई बोर्ड की बैठक में वार्ड नंबर 14 के सभासद अनूप जायसवाल ने समस्याओं को गंभीरता के साथ बोर्ड में रखकर नए सिरे से नलकूप निर्माण की आवाज उठाई थी जिस पर सभी सभासदों ने सहमति जताकर प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई। बोर्ड ने प्रस्ताव जलनिगम को भेजकर स्थलीय निरीक्षण की मांग की थी जिस पर जलनिगम ने प्रस्ताव को गंभीरता से लेकर पालिका प्रशासन के साथ नलकूप का निरीक्षण करते हुए बोरिंग ब्रस्ट होने की पुष्टि की। मामला पेयजल से जुड़ा होने के कारण छह लाख की लागत से साढ़े छह सौ फीट बोरिंग कराने का निर्णय लिया। कोतवाल कृष्णानंद राय ने पालिकाध्यक्ष से कोतवाली परिसर में शौचालय और जाम पड़ी नाली की समस्या को जटिल बताने पर शौचालय निर्माण एवं जाम पड़ी नालियों के कायाकल्प का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर ईओ अमिता सिंह, शिवशंकर गुप्ता, कोमल मोदनवाल समेत पालिका व जलनिगम के अधिकारी-कर्मचारी, सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed