फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Groom's car overturns out of control, girl injured

Bhadohi News: अनियंत्रित होकर पलटी दूल्हे की कार, युवती घायल

Tue, 05 Mar 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Groom's car overturns out of control, girl injured
सुरियावां। नगर के पूर्वी रेलवे फाटक पर रविवार की रात करीब 10 बजे दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार में सवार सभी छह लोग सुरक्षित थे।
विज्ञापन

अमेठी के सरायकांधा गांव निवासी हरिशंकर लाल श्रीवास्तव के बेटे दीपक श्रीवास्तव की बारात मोढ़ के हरीपट्टी आई थी। उसी में शामिल होने के लिए दूल्हे के परिवार समेत छह लोग कार यूपी 32 एलबी 3575 में सवार होकर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रहे वाहन को बचाने में कार चालक अमर श्रीवास्तव ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। सड़क के समीप खड़े लोगों ने दौड़कर कार का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। कार में सवार खुशी 19 को हल्की चोट लगी। जिसका उपचार सीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed