फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Grandson who murdered grandmother arrested

Bhadohi News: दादी की हत्या करने वाला पौत्र गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Grandson who murdered grandmother arrested
कोतवाली क्षेत्र के उधवामाफी गांव में पांच दिन पूर्व दादी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पौत्र धर्मेन्द्र यादव को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा की धाराएं बढ़ाते हुए जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि 26 सितंबर को उधवामाफी निवासी 75 वर्षीय इनरा देवी की मौत हो गई थी। गले में चोट के निशान मिलने पर पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें पुष्टि हुई कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। बेटे शिवराम यादव की तहरीर पर पहले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर उसके पौत्र धर्मेन्द्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इनरा देवी पौत्र को शराब पीने से मना करती थी। जिसको लेकर वह काफी नाराज था। मुखबीर की सूचना पर रविवार को उधवामाफी के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में दीपक सिंह, अरुण कुमार, संदीप कुमार आदि रहे । संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed