{"_id":"672a74f539a57322ff095167","slug":"grandfather-please-let-me-count-the-money-he-said-took-35-thousand-and-ran-away-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-118631-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादाजी दीजिए रुपये गिन दूं...: बोलकर जालसाज ने 35 हजार रुपये की लगाई चपत, CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादाजी दीजिए रुपये गिन दूं...: बोलकर जालसाज ने 35 हजार रुपये की लगाई चपत, CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत
Thu, 07 Nov 2024 03:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:47 PM IST
सार
भदोही जिले में एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर जालसाज ने 35 हजार रुपये की चपत लगा दी। उसने बैंक में पैसे निकालने में मदद करने के बहाने वृद्ध को झांसे में लिया।
विज्ञापन
जालसाजी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भदोही जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की धनतुलसी शाखा में एक वृद्ध साइबर ठगी का शिकार हो गया। कोनिया के बहपुरा निवासी वृद्ध हरिनाथ बैंक से पैसा निकालने गया। बैंक परिसर के पास एक युवक मदद के नाम पर वृद्ध को अपने जाल में फंसा लिया।
वह वृद्ध के साथ पहली मंजिल पर स्थित बैंक शाखा में गया। उसने विदड्रॉल फॉर्म भरने में मदद की। बैंक से 35 हजार नकद निकाल कर हरिनाथ घर जाने लगे। उसके बाद ठग युवक ने यह कह कर कि दादा दीजिए, रुपये गिन दूं। कभी-कभी बैंक वाले पैसा कम दे देते हैं। वृद्ध ने ठग के झांसे में आ कर रुपये गिनने के लिए उसे दे दिए।
इस दौरान बगल में एक अन्य युवक बाइक लेकर खड़ा था। रुपये गिनने के दौरान वृद्ध को झांसा देकर ठग युवक रुपये लेकर फरार हो गया। बैंक के सीसीटीवी कैमरे से युवक की स्पष्ट फोटो और वीडियो मिल गई है। थानाध्यक्ष कोइरौना मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित ने शाम 5 बजे तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।