फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government should help priests and servants

पुरोहित और सेवादारों की मदद करे सरकार

Thu, 02 Jul 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Government should help priests and servants
सीतामढ़ी। कोविड-19 के कारण मार्च से ही धार्मिक स्थलों पर ताला लटका है। अनलॉक एक में मंदिर खुल गए, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या नगण्य है। धार्मिक, मांगलिक, वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजनों में कमी से मंदिर के पुजारी, सेवादारों और पुरोहितों के जीवन यापन पर बुरा असर पड़ा है। धार्मिक स्थलों पर आश्रित तमाम लोग रोजी रोटी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि सरकार समाज के हर तबके की मदद कर रही है। बड़े धार्मिक संस्थाओं और मंदिरों के पास अपनी व्यवस्था है, लेकिन छोटे मंदिरों, आश्रमों, मठों के पुजारियों, सेवादारों, पुरोहितों और उनके परिजनों का जीवन यापन श्रद्धालुओं के चढ़ावे पर ही आश्रित है। सरकार ऐसे लोगों तत्काल आर्थिक मदद करे। महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत पं हरिप्रसाद मिश्रा शास्त्री ने भी छोटे मंदिरों के सेवादरों की सहायता की मांग की। मंदिरों के पुरोहितों, सेवादारों, पुजारियों के समक्ष कोरोना काल अभिशाप बन कर आया है। सीताधाम आश्रम के महंत दीन बंधु दीनानाथ मौनी बाबा कहते है कि छोटे मंदिर खुले हैं, लेकिन कोरोना के चलते श्रद्धालुओं की संख्या नगण्य है। धवासा नाथ आश्रम के महंत अमर दास जी महाराज का कहना है कि इस विषम परिस्थितियों में हमारी परेशानियों की ओर न तो सरकार का ध्यान दे रही है न जिला प्रशासन, स्वयं सेवी संस्थाएं और समाजसेवियों ने भी चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed