फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government committed to women's safety, dignity, and self-reliance: Hansraj

महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता को प्रतिबद्ध सरकार : हंसराज

Thu, 27 Aug 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Government committed to women's safety, dignity, and self-reliance: Hansraj
पटेल नगर में महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई भेंट करते मंत्री हंसराज विश्वकर्मा। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत बुधवार को ज्ञानपुर के चित्रांगन लॉन में आयोजित कार्यक्रम में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निशुल्क बस यात्रा और रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 600 से अधिक महिलाओं को साड़ी और मिठाई भी भेंट की। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार निर्णय ले रही है।
विज्ञापन

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के दोनों निर्णय महिलाओं के जीवन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाएंगे। रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा से बहनें अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंच सकेंगी। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निशुल्क यात्रा उन्हें आत्मनिर्भर आवागमन का अवसर देगी। औराई भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान एवं कल्याण के लिए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि वरिष्ठ महिलाओं के लिए आजीवन निशुल्क बस यात्रा उनकी गतिशीलता और आत्मनिर्भरता बढ़ाएगी। उन्होंने जनपद में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए सभी विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि संजय बिंद, संतोष पांडेय, हौशिला पाठक आदि रहे। संचालन प्रो. रिचा यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed