फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Goods worth lakhs stolen by breaking the lock of three rooms

तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों के सामान चोरी

Thu, 15 Jul 2021 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen by breaking the lock of three rooms
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के गहरपुर और कठौता गांव में बुधवार की रात चोरों ने तीन अलग-अलग कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस टीम ने कमरों में बिखरे सामान, चोरी गए सामानों की जांच पड़ताल की। गहरपुर निवासी कालीन व्यवसायी हाजी कमरुद्दीन ने बताया कि चोर उनके मकान के छत पर चढ़कर कमरों में घुसे और सोने-चांदी के आभूषण, नकदी पर हाथ साफ किया। सीढ़ी से उतरते समय चोरों ने परिजनों के कमरों की कुंडी भी चढ़ा दी थी। उसी गांव के इम्तियाज ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जाग हो जाने से चोर भागने में सफल रहे लेकिन एक पर्स उठा ले गए जिसमें तीन हजार नकद भरे थे। कठौता निवासी शिवदयाल मिश्र ने बताया कि मकान में घुसे चोर पूरे कमरे को खंगाला ही आलमारी को तोड़कर सोने का हार, हसुली, चैन, अंगूठी, झाला, चांदी का छागल चोरी कर लिया। चोरी हुए सामानों की कीमत लाखों में होगी। दोनों गांवों में हुई चोरी की घटनाओं को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ पीड़ित परिवारों के यहां जुटकर आसपास खोजबीन की जाती रही लेकिन सामान नहीं मिल सके। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह कहा कि तहरीर पर पुलिस टीम सक्रिय है लेकिन अभी तक न चोरी हुए सामान बरामद हो सके हैं न चोरों की शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed