फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Girl drowns in river while visiting maternal grandparents' home with mother for Raksha Bandhan; dies.

Bhadohi News: रक्षाबंधन पर मां के साथ ननिहाल आई बालिका नदी में डूबी, मौत

Sun, 30 Aug 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Girl drowns in river while visiting maternal grandparents' home with mother for Raksha Bandhan; dies.
संतनगर थाना क्षेत्र भरेठा गांव में शनिवार को तीन बजे एक पांच वर्षीय बालिका की नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव निवासी लालमनी यादव ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के पुरवा तेंदुहानी गांव से बेटी शिवकुमारी नातिन प्रियांशी (5) को लेकर शुक्रवार को मायके राखी बांधने आई थी। शनिवार दोपहर कुत्ते के बच्चों के साथ नातिन खेल रही थी। खेलते - खेलते कब नदी की तरफ चली गई पता ही नहीं चला । कुछ देर बाद उसकी खोजबीन होने लगी तो वह कहीं नहीं मिली। खोजते हुए परिवार के लोग नदी किनारे पहुंचे तो उसका चप्पल नदी में दिखा। खोजबीन के बाद कुछ दूर बांस के पेड़ के पास नदी में प्रियांशी दिखी । आनन- फानन में उसे बाहर निकालकर निजी साधन से दीपनगर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से पीएचसी पटेहरा के लिए रेफर कर दिया गया। पीएचसी पटेहरा पहुंचते ही डाॅ. वाजिद जमील ने नातिन को मृत घोषित कर दिया। प्रियांशी एक भाई और एक बहन में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed