फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gas Cylinder Crisis: Ten inductions are being sold every day, six to eight are being repaired

गैस सिलिंडर संकट : हर दिन दस इंडक्शन की हो रही बिक्री, छह से आठ की मरम्मत

Thu, 19 Mar 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gas Cylinder Crisis: Ten inductions are being sold every day, six to eight are being repaired
गोपीगंज में इंडक्शन चूल्हा का मरम्मत करता मिस्त्री। संवाद - फोटो : Samvad
लालानगर। जिले में सिलिंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। बुधवार को एजेंसियों पर लंबी लाइनें दिखी। सिलिंडर संकट के बीच इंडक्शन चूल्हों की बिक्री तेज हो गई है।
विज्ञापन

लोग न सिर्फ नए चूल्हे ले रहे है, बल्कि इंडक्शन चूल्हा में आने वाली तकनीकी खामियों को दूर करने वाले मिस्त्री भी इस समय खाली नहीं है।
औसतन हर दुकान से 8 से 10 इंडक्शन चूल्हा हर दिन बिक रहे हैं। वहीं, मरम्मत के लिए छह से आठ पहुंच रहे हैं। सामान्य चूल्हा जहां 1500 से 2500 के बीच वहीं ब्रांडेंड कंपनी का चूल्हा 3500 से 4500 के बीच बिक रहा है।
विज्ञापन

सिलिंडर संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह हो गई है कि लोग अब घर में अतिरिक्त सिलिंडर भी रख रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर लंबे समय तक यह समस्या बनी रही तो काफी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 40 गैस एजेंसियों पर मांग के अनुरूप सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं। सिलिंडर आने की सूचना जैसे ही मिल रही है। वैसे ही वहां उपभोक्ताओं की भीड़ जुट जा रही है। बुधवार को ज्ञानपुर कोतवाली के इंडियन गैस एजेंसी पर 150 मीटर लंबी लाइन लगी दिखी।

दुर्गागंज तिराहे पर सप्लाई को पहुंचे सिलिंडर वाहन के पास भी 50 मीटर तक लाइन लग गई। ऐसा हाल जिले की लगभग सभी गैस एजेंसियों पर, जहां-जहां सिलिंडर आया हुआ था। वहां ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
सिलिंडर की बढ़ती खपत के बीच इंडक्शन चूल्हे का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed