फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gangster and historyheater will go to jail: SP

गैंगेस्टर और हिस्ट्रीशीटर जाएंगे जेल: एसपी

Sun, 12 Jul 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Gangster and historyheater will go to jail: SP
ज्ञानपुर। कानपुर के बिकरू कांड के बाद शासन के निर्देश पर जिले की पुलिस भी सक्रिय हो चुकी है। थानों में टीम गठित कर स्वॉट टीम को एसपी ने जिम्मेदारी सौंपी है। करीब तीन दर्जन हिस्ट्रीशीटरों और गैंगेस्टरों को जेल भेजने की तैयारी है। पुलिस अपराध में सक्रिय ऐसे बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस करीब तीन माह से अपराधियों की सूची को अपडेट नहीं कर पा रही थी, लेकिन कानपुर के बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद शासन सख्त हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदियत्नाथ के आपरेशन क्लीन को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने सभी थानों में टीम गठित करने के साथ ही स्वॉट टीम को संयुक्त जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस और स्वॉट टीम ने 50 हजार के इनामी दीपक गुप्ता को ढेर करने के साथ ही डी-5 गैंग के गैंगेस्टर अप्पू भाट की गिरफ्तारी से अभियान का आगाज कर दिया।अब शेष हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन

मुख्तार के शूटर भदोही के अमजद की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा चुकी है। जिले के टॉप टेन बदमाशों की भी एक लिस्ट तैयार की गई है। पुलिस अफसरों की माने तो जिले में सौ के करीब हिस्ट्रीशीटर हैं लेकिन अधिकतर जेल में बंद है। तीन दर्जन के करीब हिस्ट्रीशीटर और गैंगेस्टर में निरुद्ध पर सख्ती की जा रही है। एसपी ने कहा कि सक्रिय बदमाशों का लोकेशन ट्रैस किया जा रहा हैै। बदमाशों के धरपकड़ का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed