फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga Dussehra: Devotees take a dip of faith

गंगा दशहरा : श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 31 May 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Devotees take a dip of faith
ज्ञानपुर/गोपीगंज। गंगा दशहरा पर मंगलवार को जिले के गंगा घाटों पर आस्थावानों ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग स्नान करने के लिए पहुंचे। रामपुर, सीतामढ़ी और भोगांव घाट पर शाम को गंगा आरती का आयोजन किया गया। गोपीगंज के रामपुर गंगा घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर गंगा दशहरा पर आस्थावान पहुंचे। गंगा घाट पर बच्चों के साथ पहुंचे लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और दान कर पुण्य अर्जित किया। इसी तरह चतुर्मुखी घाट, गुलौरी जहांगीराबाद, डेरवां, बरजी, भवानीपुर, बिहरोजपुर, बेरासपुर, इब्राहिमपुर आदि घाटों पर स्नान दान का क्रम चलता रहा। स्नान-दान कर लोगों ने मां गंगा का विधिविधान से पूजन किया। घाटों पर लगे बालू के ढेर और गंदगी से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीतामढ़ी गंगा घाट पर भी बड़ी तादाद में लोग पहुंचे। मान्यता है कि आज के दिन स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है। गोपीगंज नगर के बाबा बड़े शिव मंदिर प्रांगण में एकल विद्यालय अभियान के तत्वाधान में गंगा दशहरा पर नदी पूजन का आयोजन रखा गया। अभियान के संरक्षक बिहारीलाल केसरवानी के सानिध्य में धूमधाम से पूजनोत्सव कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर माया शंकर, अंचल प्रशिक्षक रानी, राजकुमार, अभिनव, गुड़िया, माला, साधना, अमरनाथ,पारसनाथ, बीना देवी, उर्मिला, रेशमा आदि रहीं। सीतामढ़ी गंगा घाट पर भी सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान पुण्य किया। गायत्री परिवार की ओर से भुड़की स्थित गायत्री मंदिर पर गंगा दशहरा पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर व्यवस्थापक फौजदार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed