फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gang busted for Stolen jewellery on pretext of polishing in bhadohi

Bhadohi: चमकाने के बहाने गहने-जेवरात 'साफ' करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 06:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 06:07 PM IST
सार

यदि आपके घर पहुंचकर कोई गहने साफ करने का दावा करे तो समझिए कि वह आपको ठगी का शिकार बनाने वाला है। भदोही जिले में पुलिस ने ऐसा करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन शातिर चोरों को महंगी बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Gang busted for Stolen jewellery on pretext of polishing in bhadohi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही जिले में पुलिस ने चमकाने के बहाने गहने-जेवरात की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी में प्रयुक्त बाइक समेत पांच लाख के आभूषण बरामद किया।  बिहार के बेगूसराय निवासी तीनों चोर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को शिकार बनाते थे। गहनों की साफ-सफाई कर चमकाने के बहाने जेवरात ठगी कर चोरी कर लेते थे।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने शुक्रवार को बताया कि कुछ दिन पूर्व गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र की बलीपुर निवासी सरिता देवी और सुरियावां के भावापुर निवासी प्रियंका मिश्रा ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि बाइक सवार अज्ञात चोर गहनों की साफ-सफाई करने के बहाने छलपूर्वक जेवरात लेकर भाग गए।
विज्ञापन


एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर जांच क्राइम ब्रांच और संबंधित थाने को सौंपी गई। गुरुवार रात में गोपीगंज और क्राइम ब्रांच की टीम ने कौलापुर अंडरपास के समीप चेकिंग के दौरान अंर्तप्रांतीय गिरोह के संतोष शाह, कृष्णा शाह निवासी नावकोठी, बेगूसराय बिहार और नीतीश कुमार निवासी मानसोर बेगूसराय बिहार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दुल्हन का मेकअप करने आई ब्यूटीशियन ने किया ऐसा काम, बराती-घराती दोनों परेशान

वाराणसी में किराए पर कमरा लेकर रहते थे

उनके पास से पुलिस ने सोने के चार मंगलूसत्र, दो जंजीर, दो बाली, दो झाली, एक झुमका और चोरी की घटना में शामिल बाइक बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कुटरचना सहित कई धाराएं और बढ़ाईं। एएसपी ने बताया कि शातिर चोर बिहार से आकर वाराणसी में किराए पर कमरा लेकर आसपास के जनपदों में गहनों की चोरी करने में सक्रिय थे।

ऐसे बनाते थे शिकार

ग्रामीण क्षेत्रों में घर पर मौजूद अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को गहने साफ सफाई करने को बोलते थे और जब महिलाएं गहनों की सफाई कराती थीं तो या तो उनको चकमा देकर भाग जाते थे या फिर साफ करने के बाद कपड़े में हल्दी में लपेटकर गहने रखने की बात कहकर गहने बदल लेते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed