फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganesh Chaturthi: Lord Shri Ganesh will be worshiped today

गणेश चतुर्थी: आज पूजे जाएंगे भगवान श्रीगणेश

Mon, 29 Jan 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi: Lord Shri Ganesh will be worshiped today
गोपीगंज। गणेश चतुर्थी का व्रत सोमवार को मनाया जाएगा। महिलाएं यह व्रत अखंड सौभाग्य व पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए रखती है। इस दिन महिलाएं पूरे विधि-विधान से प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी की पूजन अर्चन करती है। इसके साथ ही महिलाए चंद्रदेव को अर्घ देकर श्रीगणेश भगवान की स्तुति करेंगी। गणेश पूजन के लिए महिलाएं तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन

भावसिंहपुर डूहिया निवासी आचार्य पंडित दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि काशी से प्रकाशित श्री महावीर पांचाग के अनुसार संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत सोमवार को है। सोमवार की रात 8 बज 48 बजे के पश्चात चन्द्र दर्शन हो होने पर महिलाएं विधिवत पूजन कर चंद्रमा को अर्घ्य देगी। बताया कि आज के दिन श्री गणेश जी की उत्पत्ति हुई थी। इसे तिल कुटी एवं व्रकतुण्ड चतुर्थी भी कहते हैं। अखंड सौभाग्य तथा पुत्र की दिर्घायु की कामना से माताए इसे श्रद्धा एव विश्वास के साथ करती है। शास्त्रो में उल्लेख है कि कलौ चंडी विनायको अर्थात् कलयुग में मां दुर्गा व भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होकर श्रद्धालुओं की हर एक मनो कामना पूर्ण करती है। कलयुग में मां दुर्गा, श्रीगणेश का स्तुति करने मात्र से सारे संकट दूर हो जाते हैं। भगवान गणेश को बुद्धि का देवता भी कहा जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed