फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gandhiji was an ideology in bhadohi

पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को अर्पित हुई भावभीनी श्रद्घांजलि

Thu, 30 Jan 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Gandhiji was an ideology in bhadohi
ज्ञानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को शहादत के रूप में मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि गांधी जी एक व्यक्तित्व नहीं, विचारधारा का नाम था, जो आज भी प्रासंगिक है। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए सशक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर में माबूद खां, ज्ञानपुर में जगदीश पासी, सुरियावां में नाजिम अली समेत विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने सभा की। वक्ताओं ने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग अपनाने से देश का भला हो सकता है न कि जुमलेबाजी से। एआईसीसी सदस्य जगदीश पासी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से मोर्चा लेकर सभी समुदाय के लोगों ने गांधी जी समर्थन कि या। आजादी के मतवालों की गुप्त योजनाओं को अंग्रेज सरकार को देकर अपनी पहचान अलग कर ली थी, वहीं लोग आज राष्ट्रवाद की बात कर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इसी तरह गोपीगंज नगर में पार्टीजनों ने गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके संदेशों को अपनाने पर बल दिया। सुरियावां में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नाजिम अली के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पर माल्यार्पण किया गया। वहीं कौड़र में पौधरोपण अभियान चलाया गया। रोहीं बाजार में कांग्रेस नेता राजेश दुबे के नेतृत्व में गांधी जी के आजादी में योगदान पर चर्चा की गई। इस मौके पर लल्लन मिश्रा, राजेश पांडेय, संजीव दुबे, गुलजारीलाल, सि द्घार्थ मि श्रा, अबरार अहमद, रामधनी, सगीर अहमद, अनिल मिश्रा, जिला दुबे, राजबली, अशोक मिश्रा, हीरामणि चौबे, वसीम अंसारी, सुरेश चौहान, दीनानाथ दुबे, नवाब अली, आजम, शैलेश कुमार, सूरज, इम्तियाज हाशमी, उपेंद्र भारती, शिवमूरत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed