फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Future of the coming generation in the upbringing of worldly education: Chaturvedi

दुनियावी तालीम की परवरिश में आने वाली पीढ़ी का भविष्य:चतुर्वेदी

Mon, 31 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Future of the coming generation in the upbringing of worldly education: Chaturvedi
चौरी। क्षेत्र के रोटहा में शनिवार की रात गुंबदे खजरा कांफ्रेंस हुआ। इसमें उलमा-ए-करीम ने इस्लाम समुदाय को जागरूक किया। कहा कि दुनियावी तालीम की परवरिश में ही भविष्य सुरक्षित है। समुदाय के लोगों ने यहां मिली नसीहत पर अमल करने, देश हित में खलल डालने वालों को सबक सिखाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मौलाना मोईनुद्दीन कादरी चतुर्वेदी बंगाल ने कहा कि अल्लाह के पैग़ंबर मोहम्मद सल ने सच्चाई पर चलने का संदेश दिया है। वेदों में अल्लाह और उनके पैगंबर का जिक्र यह अहसास कराती है कि सभी एक हैं। दुनिया के हर धार्मिक ग्रंथ गुमराह होने से बचने की सीख देती हैं। पैंगंबर ने हम सबको सीधा रास्ता दिखाया है। बिहार-भागलपुर से आए मौलाना सैय्यद मसरूर राजी ने बच्चों को दुनियावी तालीम से तराशने पर जोर दिया। आगाह किया कि वर्तमान समय में दुनियावी तालीम की कमी के कारण समुदाय के बच्चे गलत फैसले ले रहे हैं। झारखंड के शायर शमीम रजा फैजी, परवेज कादरी देवरिया, अरशद एकबाल गोपालगंज, जफर बनारसी, शमीम नूरी ने शायराने अंदाज में समुदाय को जागरूक कर नबी और पैगंबर-ए-इस्लाम के हक में कसीदे पढ़े। आयोजक महफूज आलम ने उलमा-ए-करीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed