फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fruit on the birth anniversary of former Union minister and given to patients

पूर्व केंद्रीय मंत्री की जयंती पर मरीजों को बांटा फल

Fri, 27 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 27 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. श्यामधर मिश्र की जिले में बृहस्पतिवार को 99वीं जयंती मनाई गई। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें शिद्दत से याद कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। 
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को जिले के लिए विकास का मसीहा बताया। कहा कि उन्होंने निस्वार्थ और निर्विवाद रूप से विकास किया। उन्होंने जिले में चीनी मिल और बड़ी संख्या में नलकूप लगवाए। उनके विकास कार्य मील का पत्थर साबित हुए। ज्ञानपुर पंप कैनाल, इंदिरा मिल उनके विकास की गाथा गा रहे हैं। उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम संकल्पित होकर कार्य करेंगे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ कांग्रेस शासन में लगाई गई मिलें को बेचने का काम किया है। उन्हें विकास से लेना देना नहीं, समाज में वैमनस्यता भी फैलाना उनका काम हो गया है। इससे पूर्व जिला उपाध्यक्ष माबूद खां, सुरेशचंद उपाध्याय और महासचिव सिद्धार्थ मिश्र ने जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरण किया। इस मौके पर गुलजारी लाल, अनुपम अग्रवाल, बाल मुकुंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed