फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four arrested for defrauding banks

Bhadohi News: बैंकों काे चूना लगाने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for defrauding banks
गोपीगंज थाने में पकड़ाए गैंगस्टर अभियुक्त । स्रोत पुलिस
गोपीगंज। बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने छह महीने पहले गैंग लीडर राजू सेठ समेत 22 सक्रिय सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

जिले की क्राइम ब्रांच ने मार्च 2025 में बैंकों से धोखाधड़ी करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद विवेचना में 22 सक्रिय सदस्यों की संलिप्तता सामने आई थी। करीब छह महीने पहले पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को गैंग के चार सक्रिय बदमाशों प्रदीप कुमार निवासी गुलौरी उपरवार, बच्चन प्रजापति निवासी गोपपुर, मनोज कुमार माली निवासी काली देवी मंदिर, मिर्जापुर सड़क, गोपीगंज और राम सिंह निवासी बंजारी को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के खिलाफ कोतवाली गोपीगंज में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र, अमानत में खयानत और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

आरोप है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से नकली आभूषणों को असली बताकर बैंकों से ठगी करता था। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed