फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former Hammer player body found closed room in varanasi Neighbors informed the police after smelling foul smel

बंद कमरे में मिली पूर्व खिलाड़ी की लाश: दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, दरवाजा खुलते ही उड़े होश

Mon, 01 Jul 2024 07:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 07:16 PM IST
सार

Bhadohi News: मोहल्ले वालों ने बताया कि ज्ञानेंद्र लगभग चार दिन से बाहर नहीं निकले थे। हम लोगों को लगा परिवार के साथ बाहर गए होंगे। दुर्गंध के बारे में दो दिन पहले ही चर्चा हो रही थी। सोमवार को यह दुर्गंध बढ़ गई और वह ज्ञानेंद्र के घर से आ रही थी, तब जाकर हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Former Hammer player body found closed room in varanasi Neighbors informed the police after smelling foul smel
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानपुर के कोतवाली क्षेत्र के बालीपुर मोहल्ले में सोमवार को पूर्व हैमर खिलाड़ी ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव (55) का सड़ा हुआ शव मिला। इससे मोहल्ले में खलबली मच गई। कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने कमरा खोलकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ज्ञानपुर के बालीपुर मोहल्ले के कागभुसुंडी मंदिर के समीप ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव पुत्र स्व. महाबीर रहता था। तीन भाइयों में सबसे बड़े ज्ञानेंद्र के दो भाई गाजियाबाद में रहते हैं। कुछ माह पूर्व बच्चे अपनी मां के साथ चाचा के यहां गाजियाबाद चले गए।
विज्ञापन


इस दौरान ज्ञानेंद्र अकेले ही घर पर रहता था। पिछले चार दिन से वह मोहल्ले में नहीं दिखा। सोमवार की सुबह कमरे के पास से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दिया। कोतवाली प्रभारी अरूण कुमार दूबे फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे को खोलकर देखा तो ज्ञानेंद्र का शव आधा सड़ चुका था। यह देखकर वहां मौजूद लोग हतप्रद रह गए। पुलिस ने सभासदों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


पुलिस ने घटना को लेकर परिवार वालों को भी सूचना दी गई। मृतक को दो बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बच्चे अभी पढ़ रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव चार दिन पुराना है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। शरीर पर ब्लैकनेस है। ज्ञानेंद्र ने तीन दशक पूर्व आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में हैमर थ्रोवर के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था। उसने राज्य स्तर पर तीन से चार पदक भी जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed